10 साल का अनुभव है, जॉब इंटरव्यू में CSS से तिरंगा बनाने को कहा गया: इंजीनियर का दावा
बेंगलुरु की एक इंजीनियर ने दावा किया है कि एक जॉब इंटरव्यू में उससे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीएसएस का इस्तेमाल कर तिरंगा व अशोक चक्र बनाने को कहा गया। इंजीनियर ने कहा, "मेरे पास 10 साल का अनुभव है...मैंने किसी तरह अपना टास्क पूरा किया लेकिन जब चक्र की तीलियां बनाने को कहा गया तो मैं इंटरव्यू छोड़कर लौट गई।"
read more at Hindustan Times


