Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10 साल से अधिक के बच्चे खुद ऑपरेट कर सकेंगे अपना बैंक अकाउंट, RBI ने दी इजाज़त

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 21 April, 2025
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को 10 वर्ष से अधिक उम्र के नाबालिगों को स्वतंत्र रूप से बचत/सावधि जमा खाते खोलने और संचालित करने की अनुमति दे दी है। रिज़र्व बैंक ने सोमवार को नाबालिगों के जमा खाते खोलने और संचालन पर संशोधित निर्देश जारी किए। वहीं, किसी भी उम्र का नाबालिग अपने अभिभावक के ज़रिए खाता खुलवा सकता है।