10 साल के बच्चे ने पुलिस को दी मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में बम होने की सूचना, निकली फर्ज़ी
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार को सतारा के एक 10 वर्षीय बच्चे ने कॉल कर मुंबई एयरपोर्ट से 10 घंटे बाद उड़ान भरने वाले एक विमान में बम होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, जांच में कॉल पर दी गई जानकारी फर्ज़ी निकली। बकौल पुलिस, बच्चा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है।
read more at ABP न्यूज़


