10 साल से फरार अपराधी को दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से आईडी बनाकर पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने एक दशक से फरार 45-वर्षीय अपराधी बंटी को हनी ट्रैप में फंसाकर पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के पुरुष कॉन्स्टेबल ने इंस्टाग्राम पर महिला के नाम से फर्ज़ी आईडी बनाकर उससे चैटिंग शुरू की और वह मिलने को तैयार हो गया था। बंटी के खिलाफ झपटमारी और अवैध हथियार रखने के करीब 20 मामले दर्ज हैं।
read more at R. भारत


