Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

100 किमी/घंटे की हवा से क्षतिग्रस्त हुई पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट के टर्मिनल की सीलिंग: सिंधिया

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 24 July, 2023
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्घाटन के कुछ दिन बाद क्षतिग्रस्त हुई पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की फॉल्स सीलिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "फॉल्स सीलिंग लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ रफ्तार हवा के चलते क्षतिग्रस्त हुई।" बकौल सिंधिया, सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए फॉल्स सीलिंग को जानबूझकर लूज़ किया गया था।
read more at Twitter