100 किलो से अधिक वज़न वाला फर्ज़ी इंस्पेक्टर यूपी में हुआ गिरफ्तार
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में वाहन चालकों से उगाही करने के आरोप में एक फर्ज़ी इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 100 किलोग्राम से अधिक वज़न वाले करीब 22-वर्ष के आरोपी की तस्वीर वायरल हो गई है। आरोपी ने बताया कि वह टोल बचाने के लिए इंस्पेक्टर की फर्ज़ी आईडी रखता था व पुलिस की वर्दी पहनकर चलता था।
read more at हिन्दुस्तान


