Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

100 बार उठक-बैठक करवाई, फिर छत्तीसगढ़ में 8 साल की बच्ची को ऐसे पीटा कि खड़ी नहीं हो पा रही

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 9 September, 2025
सरगुजा (छत्तीसगढ़) में कक्षा-2 की 8 साल की बच्ची को डंडे से पीटने और 100 बार उठक-बैठक करवाने के आरोप में डीएवी पब्लिक स्कूल की महिला टीचर को बर्खास्त किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची के पैर की मांसपेशियों में गंभीर चोट आई है और वह खड़ी भी नहीं हो पा रही। बकौल पुलिस, शिक्षिका को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।