100% ये सरकार की नालायकी है: सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर दिलजीत दोसांझ
अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर बात करते हुए कहा है कि '100% ये सरकार की नालायकी है'। उन्होंने कहा, "ये पॉलिटिक्स है और पॉलिटिक्स बहुत गंदी है। भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं कि उनको इंसाफ मिले और ऐसा किसी के साथ नहीं हो।" बकौल दिलजीत, इस बारे में बात कर पाना भी बेहद मुश्किल है।
read more at हिन्दुस्तान


