मेलबर्न 100 साल से अधिक समय के बाद सिडनी को पछाड़कर जनसंख्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर बन गया है। मेल्टन का इलाका मेलबर्न की सीमा में शामिल होने के बाद शहर की आबादी 48,75,400 हो गई जो सिडनी की आबादी से 18,700 अधिक है। गौरतलब है कि 1905 तक मेलबर्न देश का सबसे बड़ा शहर था।