Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

100 से अधिक कुत्तों को कर्नाटक में ज़हर देकर मारा गया व दफनाया गया, केस दर्ज

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 9 September 2021
शिमोगा (कर्नाटक) में कई कुत्तों को कथित तौर ज़हर देकर मारने और दफनाए जाने के बाद एक ग्राम पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुरुआती निरीक्षण के अनुसार, मारे गए कुत्तों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। पुलिस को शिकायत में एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने आशंका जताई कि कई कुत्ते ज़िंदा दफनाए गए थे।