ईरान-इज़रायल के बीच संघर्षविराम के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सेंसेक्स करीब 1000 अंक व निफ्टी करीब 300 अंक चढ़कर बंद हुआ। आज निफ्टी बैंक ने नया ऑल-टाइम हाई बनाया और यह 57,252 पर जा पहुंचा। इसके साथ ही निफ्टी के लगभग सभी बड़े इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।