104 घंटे बोरवेल में फंसे रहने के बाद निकाले गए छत्तीसगढ़ के राहुल को अस्पताल से मिली छुट्टी
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले में 60-फीट गहरे बोरवेल में गिरने के 104-घंटे बाद बचाए गए 10-वर्षीय राहुल साहू को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बकौल छत्तीसगढ़ सरकार, ज़िलाधिकारी द्वारा राहुल के घर जाने की व्यवस्था की गई। इससे पहले डॉक्टरों ने कहा था कि बोरवेल के अंदर कई घंटे रहने के कारण राहुल को इंफेक्शन हो गया था।
read more at Hindustan Times


