105 यात्रियों को लेकर मस्कट जा रहे एअर इंडिया के विमान की तिरुवनंतपुरम में हुई आपात लैंडिंग
तिरुवनंतपुरम (केरल) से 105 यात्रियों को लेकर मस्कट (ओमान) जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की सोमवार को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान ने सुबह 8:30 बजे तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी थी और 9:17 बजे उसकी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान के फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी।
read more at News24 हिंदी


