10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए कौनसे 5 राज्य सेट करते हैं सबसे मुश्किल पेपर?
एनसीईआरटी के अंतर्गत आने वाली संस्था 'परख' ने 17 स्कूली शिक्षा बोर्डों के अंग्रेज़ी और गणित के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण किया है। विश्लेषण के मुताबिक, 5 राज्यों के 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड के परीक्षार्थियों को अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक कठिन प्रश्न मिलते हैं। ये राज्य त्रिपुरा, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल हैं।


