10वीं पास चायवाले ने KBC 16 में जीते ₹25 लाख, कभी बैंक अकाउंट में थे ₹300-400
रायगंज (पश्चिम बंगाल) निवासी मिंटू सरकार ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीज़न में ₹25 लाख जीते हैं। मिंटू ने शो में बताया कि वह 10वीं पास हैं और चाय की दुकान चलाते हैं। मिंटू के मुताबिक, जनवरी में उनके पिता का निधन हो गया जिसके बाद उन्हें घर संभालना पड़ा और एक समय उनके बैंक अकाउंट में ₹300-400 थे।
read more at जनसत्ता


