10-वर्षीय बच्ची से रेप की कोशिश के बाद एमपी में शख्स ने उसे कुंए में फेंका
सीहोर (मध्य प्रदेश) में एक शख्स द्वारा 10-वर्षीय बच्ची से रेप की कोशिश के बाद उसे कुंए में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा, "बच्ची के शाम में टॉयलेट जाने के दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे कुंए में फेंक दिया...जहां पीड़िता ने तार से लटककर अपनी जान बचाई।" मामले में आरोपी फरार है।
read more at ABP न्यूज़


