10वीं कक्षा की लापता छात्रा का सड़ा-गला शव तमिलनाडु में मिला, बंधा हुआ था गला और हाथ-पैर
कोयंबटूर (तमिलनाडु) में 11 दिसंबर से लापता 10वीं कक्षा की छात्रा का सड़ा-गला शव उसके घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ है। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले के आसपास रस्सी लिपटी हुई थी। उसकी कॉल डीटेल्स से पता चला है कि मौत से पहले उसने अधिकतर कॉल दोस्तों और रिश्तेदारों को की थी।


