10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के बाद रोने लगे नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच रविवार को अपना 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के बाद ज़मीन पर लेटकर रोने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जोकोविच के सहयोगी उन्हें सांत्वना देते दिखे। उन्होंने फाइनल में स्टेफनोस सितसिपास को 6-3, 7-6(7-4), 7-6(7-5) से हराया। दरअसल, कोविड-19 वैक्सीन न लेने पर जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन-2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट कर दिया गया था।
read more at Aus Open


