Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10वीं व 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

short by shashank mishra / on Thursday, 5 May, 2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को एलान किया कि राज्य सरकार 10वीं और 12वीं कक्षा में अपने-अपने ज़िले में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर राइड कराएगी। उन्होंने कहा कि इससे (टॉपर्स की हेलीकॉप्टर राइड) अन्य छात्र-छात्राएं उत्साहित होंगे और उनके सपनों को उड़ान मिलेगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड इसी महीने 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है।