10वें फ्लोर से गिरकर यूपी में बीएससी छात्र की हुई मौत, घटना के समय अंडरवियर में था युवक
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) स्थित सोसाइटी में बुधवार को 22-वर्षीय बीएससी छात्र की 10वीं मंज़िल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय युवक अंडरवियर में था और उसका शरीर गीला था। पुलिस मृतक की बहन से पूछताछ करने के साथ-साथ यह भी पता लगा रही है कि फ्लैट में कोई तीसरा व्यक्ति तो नहीं था।
read more at Public


