Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

11 साल बाद बंद हुई Honda की यह मोटरसाइकिल, जानिए आखिर क्यों लिया कंपनी ने यह फैसला?

short by Tanya Jha / on Friday, 30 May, 2025
होंडा मोटरसाइकिल ऐंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक सीडी 110 ड्रीम को बंद कर दिया है। यह मोटरसाइकिल पिछले 11-वर्षों से भारतीय बाज़ार में लोकप्रिय कम्यूटर वाहनों में से एक रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के कुछ वर्षों में इस बाइक की बिक्री में काफी ज़्यादा गिरावट देखने को मिली जिसके बाद कंपनी ने यह फैसला लिया।