Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

11 सीटों पर हुए उप-चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 26 जून को आएंगे नतीजे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 23 June 2022
देश के 5 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश की 3 लोकसभा व 7 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। पंजाब की संगरूर, उत्तर प्रदेश की रामपुर व आज़मगढ़ लोकसभा सीट पर क्रमश: 37.01%, 39.02% व 48.58% वोटिंग हुई। वहीं, दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर 43.75% मतदान हुआ। उप-चुनाव के नतीजे 26-जून को आएंगे।