Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

11 हत्याओं समेत 27 से अधिक मामलों में आरोपी बदमाश हुआ अरेस्ट, बिहार में ₹2 लाख का था इनाम

short by खुशी / on Saturday, 7 September, 2024
बिहार के भोजपुर निवासी ₹2 लाख के इनामी बदमाश रंजीत चौधरी को उत्तराखंड एसटीएफ ने पौड़ी से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने बताया कि रंजीत पर बिहार-झारखंड में 11 हत्याओं समेत लूट, रंगदारी व फिरौती आदि के 27 से अधिक केस दर्ज हैं। बकौल पुलिस, 2-साल पहले पटना में खनन कारोबारी की हत्या करने के बाद से रंजीत फरार था।