Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

110 देशों में बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले, महामारी अभी खत्म नहीं हुई है: डब्ल्यूएचओ

short by मोनिका शर्मा / on Thursday, 30 June 2022
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा है कि कोविड-19 के मामले 110 देशों में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "महामारी का रूप बदल रहा है...महामारी...खत्म नहीं हुई।" बकौल गेब्रियेसस, "वायरस को ट्रैक करने की हमारी क्षमता खतरे में है क्योंकि रिपोर्टिंग और जीनोमिक सीक्वेंसिंग घटने से...ओमीक्रॉन को ट्रैक करना और भविष्य के उभरते वैरिएंट का विश्लेषण करना...मुश्किल हो...रहा है।"