Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

114 लोग हिरासत में लिए गए, 5 लोगों पर लगा एनएसए: अमृतपाल सिंह मामले पर पंजाब पुलिस

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 20 March, 2023
पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुखचैन सिंह गिल ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन का अपडेट देते हुए कहा है, "अब तक 114 लोग हिरासत में लिए गए हैं।" उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत केस दर्ज किया गया है।
read more at ANI