11-वर्षीय बच्चे को पुणे के फ्लैट में 22 कुत्तों के साथ बंद रखने वाले माता-पिता गिरफ्तार
पुलिस ने पुणे में अपने 11-वर्षीय बच्चे को 22 कुत्तों के साथ अपार्टमेंट में बंद रखने वाले माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सरदार पाटिल ने बुधवार को बताया कि मामले में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बकौल पाटिल, बच्चे को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया है।
read more at Twitter


