Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

12 टन विस्फोटक ले जा रहा विमान ग्रीस में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 घंटों तक सुने गए धमाके

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 17 July, 2022
ग्रीस में शनिवार रात करीब 12-टन गोला-बारूद ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद करीब 2-घंटे तक धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। सर्बिया से बांग्लादेश जा रहे इस विमान के सभी 8 क्रू-मेंबर दुर्घटना में मारे गए। स्थानीय निवासियों ने दुर्घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें देखीं जबकि शेष विस्फोटकों के लिए विमान की तलाशी जारी है।