12 दिन में ₹1,225 करोड़ बढ़ी चंद्रबाबू नायडू के परिवार की नेटवर्थ
टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू की कंपनी हेरिटेज फूड्स के शेयरों में 12 कारोबारी सत्रों में 105% का उछाल आया है। कंपनी में चंद्रबाबू के परिवार की 35.71% हिस्सेदारी है और शेयरों में उछाल के बाद उनके परिवार की नेटवर्थ ₹1,225 करोड़ बढ़ गई है। कंपनी में चंद्रबाबू की पत्नी भुवनेश्वरी नारा की 24.37% और पोते देवांश की 0.06% हिस्सेदारी है।
read more at Moneycontrol हिंदी


