Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

12 वर्षीय किशोरी की तेलंगाना में 35 साल के शख्स से जबरन कराई गई शादी, बचाया गया

short by खुशी / on Tuesday, 17 May, 2022
तेलंगाना के रंगा रेड्डी ज़िले के एक गांव में एक 12-वर्षीय किशोरी से जबरन शादी करने के आरोप में 35-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बचाई गई किशोरी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से शिकायत दी कि उसके माता-पिता पारिवारिक समारोह के नाम पर उसे साथ ले गए और 35-वर्षीय कज़न से उसकी शादी करवा दी।