12 वर्षीय लड़की का राजस्थान में कई बार रेप करने के आरोप में 7 लोग हुए गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 12 वर्षीय लड़की का विभिन्न जगहों पर कई बार रेप करने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। राजसमन्द निवासी लड़की 4 जनवरी को लापता हुई थी जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की को उदयपुर से बरामद किया था।
read more at News18 हिंदी


