रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में बताया कि पिछले 12 साल (2014 से लेकर जून 2026 तक) में रेलवे ने 5.56 लाख लोगों को नौकरी दी है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि इसमें अलग-अलग पदों पर हुई नियुक्तियां शामिल हैं और इस दौरान दक्षिण रेलवे में 50,485 लोगों को नौकरी दी गई।