Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

125 सीसी तक के दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को 18% करे सरकार: हीरो मोटोकॉर्प सीईओ

short by मनीष झा / on Wednesday, 15 January, 2025
दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने बताया है कि सरकार को 125 सीसी तक के दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को दीर्घकालिक वृद्धि, स्थिरता और निवेश के रास्ते पर चलते रहना चाहिए ताकि पूंजीगत निवेश में वृद्धि जारी रहे।