Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

12.8% तक महंगा हुआ हवाई किराया, 60-90 मिनट की उड़ान का अधिकतम किराया होगा ₹13,200

short by रौनक राज / on Friday, 13 August 2021
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों के किराए की निचली व ऊपरी सीमा 9.8%-12.8% तक बढ़ा दी है। इसके तहत 40 मिनट तक की उड़ान का न्यूनतम किराया ₹2,600 से बढ़ाकर ₹2,900 जबकि अधिकतम किराया 12.8% बढ़ाकर ₹8,800 किया गया है। वहीं, 60-90 मिनट की उड़ान का न्यूनतम किराया 12.5% बढ़ाकर ₹4500 जबकि अधिकतम किराया 12.82% बढ़ाकर ₹13,200 हुआ है।
read more at Moneycontrol