Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

13 मंज़िला इमारत की छत पर मुंबई में मिला 4 फीट लंबा अजगर, सामने आया वीडियो

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 27 July, 2023
मुंबई में बारिश के बीच एक 13-मंज़िला रिहायशी इमारत की छत पर 4-फीट लंबा अजगर मिला है जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने सांप को रेस्क्यू कर वन विभाग के अधिकारी को सौंप दिया। एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि छत पर जारी निर्माण कार्य के चलते अजगर पर सूखा सीमेंट लगा हुआ था।