13 सितंबर को फिर रिलीज़ होगी रितेश-जेनेलिया की डेब्यू फिल्म 'तुझे मेरी कसम'
अभिनेता रितेश देशमुख व अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'तुझे मेरी कसम' 21 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में 13 सितंबर को रिलीज़ की जाएगी। फिल्म के दोबारा रिलीज़ होने पर रितेश ने कहा, "यहीं से सब कुछ शुरू हुआ। यह सिर्फ मेरी पहली फिल्म नहीं थी बल्कि मेरी ज़िंदगी में किसी खूबसूरत चीज़ की शुरुआत भी थी।"
read more at News18 हिंदी


