13 साल की लड़की का वज़न हुआ 58 kg, फूड ऐप से खाना करती थी ऑर्डर; पड़े कई नकारात्मक प्रभाव
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 13 साल की एक लड़की का वज़न 58 किलोग्राम हो गया जो सामान्य से 10 किलोग्राम से भी अधिक है। डॉक्टर अपर्णा गोविल भास्कर ने बताया, "बच्ची ने घर का खाना खाने से इनकार कर दिया और फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म्स से खाना ऑर्डर करती थी...वज़न बढ़ने से उसके मूड स्विंग्स और मेंस्ट्रुअल संबंधी अनियमितता होने लगी।"


