13 साल बाद खत्म की गई ब्रिटनी स्पीयर्स की कन्ज़रवेटरशिप, अपने फैसले खुद लेने का होगा हक
लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) की एक जज ने शुक्रवार को 39-वर्षीय गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स की 13 साल की कन्ज़रवेटरशिप को खत्म कर दिया जिसके बाद उन्हें अपने वित्तीय और व्यक्तिगत फैसले खुद लेने का हक होगा। 2008 से उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होने के बाद पिता जेमी स्पीयर्स ने उनकी कन्ज़रवेटरशिप ले ली थी। ब्रिटनी ने इसे 'सबसे अच्छा दिन' बताया।


