133 साल के इतिहास में फिलिप्स की पहली महिला CFO ने शुरू किया अपना कार्यकाल
रॉयल फिलिप्स एनवी की पहली महिला चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) शार्लाेट हैनेमैन ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाला। 133 साल के इतिहास में पहली बार है जब कंपनी ने किसी महिला को यह कार्यभार सौंपा है। हैनेमैन के पास मेडटेक व फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में 20 साल का अनुभव है। 45-वर्षीय हैनेमैन ने कंपनी में अभिजीत भट्टाचार्य की जगह ली है।
read more at Hindustan Times


