Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

135 करोड़ लोग हमें देखकर हंस रहे हैं: राज्यसभा में हंगामा कर रहे सदस्यों से सभापति धनखड़

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 20 December, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान 'क्या बीजेपी नेताओं के घर से देश के लिए कुत्ता तक मरा?' पर मंगलवार को राज्यसभा में सदस्यों ने ज़बरदस्त हंगामा किया जिस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने निराशा व्यक्त की। सभापति ने कहा, "हम बहुत गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। हम बच्चे नहीं हैं, 135 करोड़ लोग हम पर हंस रहे हैं।"