Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

13वीं मंज़िल पर 5000 तितलियां पाल चुकी है मुंबई की 'बटरफ्लाई मॉम'

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 21 June, 2024
'बटरफ्लाई मॉम' के नाम से मशहूर मुंबई की प्रियंका सिंह नामक महिला बिल्डिंग की 13वीं मंज़िल पर बने अपने फ्लैट में पिछले 10 वर्षों से तितलियां पाल रही हैं। प्रियंका के अनुसार, उन्होंने अबतक करीब 5,000 तितलियां पाली हैं। प्रियंका अपने फ्लैट की बालकनी में बने गार्डन में तितलियों के अंडे से लेकर उनके रसपान का भी खयाल रखती हैं।