देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन साल 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला किया था। हिंदी दिवस पहली बार 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। भारत में करीब 54.5 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं जिनमें से 42.5 करोड़ उसे अपनी पहली भाषा मानते हैं।