14 घंटे में आइसलैंड में आए 800 भूकंप, ज्वालामुखी फटने की आशंका के चलते इमरजेंसी घोषित
आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप में शुक्रवार को कई शक्तिशाली भूकंप आने के बाद वहां ज्वालामुखी फटने के डर से इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर लोगों को ग्रिंडाविक शहर छोड़ने का आदेश दिया है जहां करीब 4,000 की आबादी है। शुक्रवार को 14 घंटों के अंदर भूकंप की करीब 800 घटनाएं दर्ज हुईं।
read more at NewsBytes हिन्दी


