14 फरवरी से फिर शुरू होगी दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना 14 फरवरी से फिर शुरू की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के तहत पहली ट्रेन 14 फरवरी को गुजरात के द्वारका और दूसरी ट्रेन 18 फरवरी को तमिलनाडु के रामेश्वरम जाएगी। गौरतलब है, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को जनवरी में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच रोक दिया गया था।
read more at ABP न्यूज़


