14 साल की उम्र में IPL में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ कितनी है?
आईपीएल में सबसे तेज़ शतक (35 गेंद) जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड बनाने वाले 14-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में ₹1.1 करोड़ में खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव की नेटवर्थ लगभग ₹2 करोड़ के आसपास है। आईपीएल में सैलरी व मैच फीस के अलावा अंडर-19 व घरेलू क्रिकेट की मैच फीस उनकी कमाई का स्रोत है।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


