Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

14-वर्षीय विकलांग को 2 पुलिसकर्मियों ने यूपी में पीटा, फुटेज वायरल होने के बाद सस्पेंड

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 12 November, 2021
बरेली (उत्तर प्रदेश) में मछली बेचने वाले 14-वर्षीय विकलांग को एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल ने लाठी से पीटा जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पीड़ित, पुलिसकर्मियों ने उससे कहा था कि वह गैर-कानूनी काम करता है और उससे पैसे मांगे। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद दोनों को सस्पेंड किया गया है।
read more at Twitter