15 किमी पैदल चलकर एनडीआरएफ ने बादल फटने से मंडी में फंसे 51 लोगों को बचाया
एनडीआरफ ने बादल फटने से मंडी (हिमाचल प्रदेश) के शेहनु गोउनी और खोलानाला गांव में फंसे करीब 51 लोगों का रेस्क्यू किया है। बकौल अधिकारी, एनडीआरएफ की एक टीम ने 15-किलोमीटर पैदल चलकर शेहनु गांव में फंसे 15 बच्चों समेत सभी लोगों को बचाया है। गौरतलब है, बादल फटने से कई जगहों पर भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
read more at भाषा


