यूपी के 50,000 छात्रों को मिलेगा तोहफा, 15 नवंबर को टैबलेट बांटेंगे सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से करीब 50,000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। यह वितरण स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 2026-27 में 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट बांटने की तैयारी की है। इस योजना के तहत अबतक करीब 60 लाख टैबलेट-स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।
read more at Livehindustan


