Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15 नवंबर से ईरान, पाक व अफगानिस्तान से आने वाले कार्गो नहीं संभालेंगे अदाणी पोर्ट्स

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 11 October 2021
अदाणी पोर्ट्स ने कहा है कि उसके टर्मिनल 15 नवंबर से ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले कंटेनर वाले कार्गो नहीं संभालेंगे। यह एडवाइज़री अदाणी द्वारा संचालित सभी टर्मिनलों और अदाणी पोर्ट्स पर थर्ड-पार्टी टर्मिनलों पर अगली सूचना तक लागू रहेगी। दरअसल, अदाणी ग्रुप द्वारा संचालित मुंद्रा पोर्ट (गुजरात) पर पिछले महीने कंटेनर्स से 3,000 किलोग्राम हेरोइन मिली थी।
read more at Moneycontrol