Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15 भाषाओं में आयोजित कराई जाएंगी एसएससी की भर्ती परीक्षाएं: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

short by मनीष झा / on Thursday, 17 August, 2023
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकारी नौकरियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं को 15 भाषाओं में कराने का फैसला लिया गया है। इसमें हिंदी व अंग्रेज़ी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उड़िया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी व कोंकणी शामिल हैं। बकौल सिंह, इससे क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा मिलेगा।
read more at भाषा