15 राउंड फायरिंग की गई थी: यूपी में किसान नेता और बेटे-भाई की हत्या पर चश्मदीद
फतेहपुर (यूपी) में पप्पू सिंह नामक 50-वर्षीय किसान नेता व उनके बेटे-भाई की गोलियों से भूनकर हत्या किए जाने पर चश्मदीदों ने बताया है कि इस दौरान 15 राउंड फायरिंग की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंह को 4 गोलियां मारी गई थीं। आरोप है कि पूर्व प्रधान सुरेश सिंह ने चुनावी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया।
read more at हिन्दुस्तान


